फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांट में पहली बार महिला लेखपालों के हाथों में होगी जरीब

Fri, 29 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
तहसील में पहली बार महिला लेखपालों के हाथों में जरीब होगी और वह भूमि की पैमाइश से लेकर राजस्व संबंधी सभी कार्य करती हुई नजर आएगी। तहसील को मिले तीस लेखपालों में तीन प्रभुना अरोड़ा, दीपा वशिष्ठ और गरिमा उपाध्याय को तैनाती दी गई हैं।
विज्ञापन


लेखपालों की तैनाती के बाद तहसील में लेखपालों की कमी पूरी दूर गई। अभी तक एक-एक लेखपाल पर कई-कई गांवों का कार्य था। ग्रामीण लेखपालों की तलाश में गांव दर गांव भटकते रहते थे। लेखपालों की नई तैनाती में पहली बार तहसील में महिला लेखपाल की नियुक्ति हो रही है।

भूमि संबंधी सभी रिकार्ड लेखपाल को ही रखना होता है। विवाद होने की स्थिति सही स्थिति क्या यह भी वही बताता है। अभी तक तहसील और जिले में लगभग सभी लेखपाल पुरुष ही हैं। यह कार्य केवल पुरुष ही कर सकते हैं, इस भ्रांति को इस बार महिला वर्ग की अभ्यर्थियों ने दूर किया।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में परीक्षा में शामिल हुई और कुछ ने परीक्षा भी पास की। तेज धूप में जरीब हाथ में थामे खेतों की पैमाइश करती महिला लेखपाल नजर आएगी। तहसीलदार आर आर यादव ने बताया कि मांट भेजे गए लेखपालों ने अभी योगदान आख्या नहीं दी है। लेकिन उनकी तैनाती यहां हो गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें