फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर मौत: मथुरा में बड़ी वारदात, शौचालय में बंद किया मजदूर; ईंट से सिर कूचकर की हत्या

Tue, 24 Feb 2026 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के सदर बाजार क्षेत्र में मजदूरी के पैसे मांगने पर एक मजदूर को शौचालय में बंधक बनाकर ईंट और सरियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और घर जुटी महिलाओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा में सोमवार रात मजदूरी मांगने पर मिस्त्री ने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर युवक का सिर ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात से पहले चारों वहां पर शराब पार्टी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दामोदरपुरा निवासी मूलचंद ने बताया कि उनका छोटा भाई हरिओम (28) कॉलोनी निवासी मिस्त्री कल्ला के साथ मजदूरी करते थे। चार दिन से कल्ला और हरिओम काम पर नहीं जा रहे थे। सोमवार को हरिओम पड़ोसी मनोज के साथ खाना लेकर प्लॉट पर जा रहे थे। रास्ते में ही कल्ला का घर है। हरिओम ने कल्ला का दरवाजा खुलवाया तो अंदर शराब पार्टी चल रही थी। वह तीन अन्य दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान मजदूरी के पैसों को लेकर हरिओम व कल्ला में कहासुनी हो गई।

आरोप है कि कल्ला और उसके तीन अन्य दोस्तों ने मिलकर हरिओम व मनोज को बंधक बना लिया। विरोध करने पर दोनों का ईंट से सिर कुचल दिया। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। चीखपुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इससे पहले चारों वहां से भाग निकले। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हरिओम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज को आगरा रेफर कर दिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मूलचंद की तहरीर पर कल्ला, सुरेश, जितेंद्र और उमाशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कल्ला का आपराधिक इतिहास है। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें