फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गांव नहीं लौटे साइबर अपराधी

विज्ञापन
शेरगढ़ के पकड़े गए साइबर आरोपी । 
विज्ञापन
मथुरा/शेरगढ़। साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का असर दिखने लगा है। बीते 24 घंटे के अंदर प्रतिबिंब पोर्टल पर रेड स्पॉट में कमी आई है। वहीं गांव विशंभरा और जंघावली के 80 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गए 34 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इधर पुलिस की कार्रवाई के दौरान मोबाइल बंद करके भागे करीब 200 आरोपी दूसरे दिन भी गांव में नहीं लौटे। बताते हैं इन आरोपियों ने राजस्थान और हरियाणा में भी अपने मकान बना रखे हैं। पुलिस से बचने के लिए वह इन्हीं ठिकानों पर चले जाते हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं।
पुलिस ने विशंभरा के 51 और जंघावाली के 29 ठगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। ये गांव लंबे समय से साइबर अपराध के केंद्र बने हुए हैं। यहां से संचालित होने वाले गिरोह के सदस्य देशभर में लाखों लोगों को ठग चुके हैं। सोमवार को थाना शेरगढ़ पुलिस समेत जिलेभर के 13 थाना प्रभारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने क्षेत्र के गांव विशंभरा, जंघावली समेत चार गांवों में छापा मारा था। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य गिरोहों और उनके सरगनाओं के बारे में जानकारी मिली है। इन पर अब पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। बड़ी संख्या में बरामद फर्जी सिम कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

शेरगढ़ के पकड़े गए साइबर आरोपी । 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें