मथुरा। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों का सामान व मोबाइल फोन चोरी करने वाले चोर को जीआरपी ने रविवार को गिरफ्तार किया।
जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि जीआरपी की विशेष चेकिंग टीम रविवार को जंक्शन के प्लेटफार्म 8 पर चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान टीम ने संदिग्ध दिखने वाले एक युवक को पकड़ तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम जिला कासगंज के थाना सोरों के गांव चंदुआ निवासी ब्रजवासी पुत्र सूबेदार बताया। गिरफ्तार ब्रजवासी के खिलाफ बरेली और मथुरा जीआरपी थाने में कई मामले दर्ज हैं।