फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खुला जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
मथुरा। फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन औषधि सेंटर का दीप जलाकर शुभारंभ करते सीएमओ। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। फरह के पं. दीनदयाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हुआ। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने दीप जलाकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के अंदर हुए जलभराव से निपटने के लिए जल्द चहारदीवारी कराने के निर्देश भी अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि अब दवाओं के मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं स्वास्थ्य केंद्र में ही उपलब्ध हो जाएंगी। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। रविवार को हुई बारिश के कारण स्वास्थ्य केंद्र में जगह-जगह जलभराव को देख भौचक्के रह गए। उन्होंने जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसीएमओ डॉ. अनुज चौधरी, डिप्टी सीएमओ डॉ. भूदेव, नगर पंचायत अध्यक्ष सालिगराम बटिया, डॉ. रामवीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें