फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म लेत गोविंद के गूंजी जयजयकार

Fri, 26 Aug 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मध्यरात्रि में हुआ प्रभु का प्राकट्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जन्म लेत गोविंद के गूंजी जयजयकार। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मध्य रात्रि में ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ। द्वापर युग की तरह ही यह मौका भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी का था और तब बने 10 योग में आठ योग इस बार भी रहे।
विज्ञापन


रत्नजड़ित माला पहनकर चांदी के कमल से कान्हा का प्राकट्य हुआ तो पूरा जन्मस्थान परिसर जयजयकार से गूंजने लगा। भक्तों में लाला के दर्शन की होड़ मच गई। अभिषेक और शृंगार आरती के बाद रात में दो बजे तक दर्शन का क्रम जारी रहा। जन्मस्थान पर श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही देश भर के मंदिरों में भगवान का प्राकट्योत्सव मनाया गया।  

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रभु के जन्म के दर्शन के लिए लाखों भक्त मथुरा पहुंच गए थे। गुरुवार को पूरे दिन सबकी चाहत रही कि कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल हों, उनके बालरूप का दर्शन करें। सुबह से ही जन्मस्थान पर भक्तों के आने का क्रम जारी रहा। शाम होते-होते पूरा जन्मस्थान परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। 
विज्ञापन


प्रभु के प्राकट्योत्सव की शुरुआत रात को 11 बजे श्रीगणेश और नवग्रह पूजन के साथ हुई। रात 12 बजे जैसे ही नवरत्न जड़ित माला धारण किए पुष्पांबुज पोशाक में चांदी के कमल से भगवान का जन्म हुआ तो पूरा जन्मस्थान परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

यहां कान्हा के श्रीविग्रह का श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास महाराज और ट्रस्टी अनुराग डालमिया ने पंचामृत से महाभिषेक किया। इस दौरान भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों में होड़ रही। प्रभु पर फूलों की बरसात होने लगी। रात्रि में 12:40 बजे शृंगार आरती हुई।

इसके बाद रात में दो बजे तक भगवान के दर्शन का क्रम जारी रहा। इस अवसर पर विशेष रूप से एडीजी रेलवे गोपाल गुप्ता, हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति डीके अरोड़ा, अभिनेता राजपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें