फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोटा के श्रद्धालुओं ने मानसी गंगाजल लेकर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। गिरिराज धाम में इन दिनों धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है। परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह कार्यक्रमों और भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री गिरिराज धरण सेवा समिति कोटा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राधाकुंड परिक्रमा मार्ग स्थित राजावाली छतरी पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन कोटा से आए श्रद्धालुओं ने मानसी गंगा से कलशों में पावन जल भरकर बैंड बाजों के साथ नाचते-गाते भव्य शोभायात्रा निकाली। महिला श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से जयघोष करते हुए चलती नजर आईं। शोभायात्रा मानसी गंगा से प्रारंभ होकर राजा के मंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। आयोजन के तहत शुक्रवार शाम गिरिराज महाराज को अलौकिक छप्पन भोग का मनोरथ लगाया गया। साथ ही भजन गायक सौरभ कृष्ण द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के दूसरे दिन साधु संतों के लिए महाप्रसादी का भंडारा होगा तथा छप्पन भोग की प्रसादी हजारों श्रद्धालुओं में वितरित की जाएगी। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी रामचरण नगर, भवानी शंकर मालव, तेजकरण गुप्ता, गोविंद सुमन सहित सदस्य प्रभाती पारेता, अनीता गुप्ता, मंजू नागर, मंजू मालव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें