फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बोल बम के जयकारों से गूंजा कोसी

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां से डाक कांवड़ लेने हरिद्वार जाते शिवभक्त । - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। शिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए शिव भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को बोल बम बम-बम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। कोसी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कांवड़िये 50 डाक कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना हुए।
विज्ञापन

23 जुलई को सावन मास की शिवरात्रि होने पर शिव भक्तों का हरिद्वार के लिए जाने का सिलसिला जारी है। गांव लालपुर, बठैनकलां, कामर, पैगांव, राजागढ़ी, फालैन, बरचावली, नगरिया, खरोट, मीना नगर, कमला नगर, सैनी बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, जाव, अजीजपुर, सुरवारी, धर्मनगर आदि गांवों से युवाओं के दल कांवड़ लेने रवाना हुए।

रवाना होने से पूर्व शिव भक्तों ने मंदिर में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं महात्मा ज्योतिराव फूले समिति के दल में 51 सदस्य हैं। भगवत सैनी, योगेश, शंकर, जगदीश, गिर्राज, दिनेश, तेज सिंह 12वीं बार कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना हुए। गिर्राज, दिनेश, तेज सिह, नंद किशोर सैनी का कहना था कि वह सभी के लिए भोले से मन्नत मांगेंगे। संवाद
विज्ञापन


डेढ़ लाख रुपये खर्च होता है डाक कांवड़ लाने में

डाक कांवड़ लेने जा रहे प्रकाश सैनी का कहना है कि कांवड़ यात्रा पर डेढ़ लाख रुपये तक का खर्चा होता है। गाड़ी में डीजे पर करीब 40-45 हजार, गाड़ी भाड़ा 50-55 हजार, गाड़ी पर लकड़ी के काम के 10 हजार, खाना-पीने पर 30 हजार के अलावा पेट्रोल आदि पर करीब खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें