मथुरा कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर में घरेलू विवाद में पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े में बीच बचाव कराने पहुंचे किरायेदार के पेट में चाकू लग गया। मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया। इधर, पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार कृष्णानगर क्षेत्र के राधिकाबिहार फेस-1 निवासी गजेंद्र का उनकी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा है। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर पत्नी अपनी मायके चली गई। सोमवार को गजेंद्र की पत्नी, सास व अन्य ससुरालीजन दोनों में समझौते के लिए उनके घर आए थे। यहां समझौते के दौरान पति-पत्नी में फिर से विवाद शुरू हो गया।
झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने चाकू से पत्नी, सास और साले पर हमला कर दिया। इसी दौरान मौजूद किरायेदार दीपक ने बीच बचाव का प्रयास किया तो चाकू उनके पेट में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विवाद में पत्नी, सास और साला भी चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही पति वहां से भाग गया। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि घायल को इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बाद कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें-
UP: पथरी के दर्द का इलाज कराने आई महिला को हुआ प्रसव...पति ने किया हंगामा, बोला- मैं एक साल से घर से बाहर हूं