फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की दर बड़ने से भट्ठा व्यापारी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लाल ईंटों पर जीएसटी बढ़ने से भट्ठा संचालकों में नाराजगी है। उन्होंने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के माध्यम से वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा। मांग की गई कि ईंटों पर बढ़ी हुई जीएसटी खत्म की जाए। उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिलिंग की 45 वीं बैठक में भट्ठे में निर्मित ईंटों पर दो प्रकार की जीएसटी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ईंट निर्माताओं के जीएसटी में 1.5 करोड़ टर्न ओवर तक सीमा है। इसमें एक प्रतिशत की कर दर है। काउंसिलिंग की बैठक में बिना आईटीसी लिए कर दर छह प्रतिशत किए जाने का प्रस्ताव है। सामान्य रूप से ईंटों पर कर दर पांच प्रतिशत है। इसे 12 प्रतिशत किए जाने का प्रस्ताव है। यह दोनों कर वृद्धि के प्रस्ताव निश्चय ही उद्योगोें को जनसामान्य के विरुद्ध हैं।
ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर फौजदार, महामंत्री भानु प्रकाश वार्ष्णेय, सत्य प्रकाश अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, राज कुमार वार्ष्णेय, तेज प्रकाश सिंघल, सुनील कुमार, अनिल कुमार, सत्यप्रकाश सिंह दीपक, दीपा प्रधान, शुभम अग्रवाल, कृपाल सिंह राजू, रनधीर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें