फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धोखाधड़ी के मुकदमे में पैरवी कर रही महिला अधिवक्ता को अपहरण की धमकी

Thu, 07 Sep 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राग विहार अपार्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 25 फ्लैटों के फर्जी तरीके से बैनामा कराने के आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रही कंपनी की विधि सलाहकार को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन



जयश्री श्रीवास्तव पत्नी अनिल कुमार निवासी पालीखेड़ा, हाईवे ने बताया कि वह कंपनी की विधि सलाहकार हैं। कंपनी के करीब 25 प्लाॅटों का फर्जी तरीके से दिलीप चतुर्वेदी, करन, भीम सिंह आदि ने मिलकर बैनामा करा लिया। इस संबंध में सदर व हाईवे थाने में मुकदमा दर्ज है। मुकदमों की पैरवी कोर्ट में कर रही हैं। इससे उक्त लोग रंजिश मानने लगे हैं। पालीखेड़ा का पूर्व पार्षद गोविंद दिवाकर भी इनके साथ मिल गया है।

गोविंद दिवाकर, पप्पू पहलवान, अनुराग भृगवंशी, राघवेंद्र सिंह आदि ने जान से मारने की कोशिश की थी। हाईवे पुलिस के पास इसका वीडियो भी है। इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज है। अब आरोपी फिर से जान से मारने की कोशिश में लगे हैं। परिवार को धमकाया जा रहा है। अपहरण की धमकी दी जा रही है। सुलहनामे के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई। इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें