फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने तक रखा कैद में, धर्म परिवर्तन कराकर किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार के एक गांव में 15 साल की किशोरी को 3 महीने तक घर में कैद करके रखा गया। उसका शारीरिक शोषण कर धर्म परिवर्तन करके उत्पीड़न किया गया। बयान दर्ज कराने पहुंची पीड़िता को भी पुलिस ने धमकाया। एसएसपी को आदेश पर थाना जमुनापार में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह मामला फरवरी का थाना जमुनापार का है। यहां मौसिम कुरैशी ने एक 15 वर्षीय किशोरी को फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा लिया और तीन महीने तक उसे घर में कैद करके उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की विधवा मां जब बेटी को आरोपी के घर से ले जाती तो उसे डरा धमका कर भगा दिया गया। उसकी मां से कहा जाता था कि मौसिम ने उससे निकाह कर लिया है। पीड़िता की मां लगातार न्याय के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रही थी लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था।
तीन महीने तक घर में कैद करके किशोरी को रखा और जब दबाव बढ़ता गया तो आरोपी को लगा कि अब पीड़िता की मां अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रही है तो आरोपी ने कुछ पुलिस वालों से मिलकर नाबालिग पीड़िता को मथुरा से दूर कानपुर नारी निकेतन भिजवा दिया। चार महीने बाद एसएसपी के मामला संज्ञान में आया तो एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिए।
विज्ञापन

थाना जमुनापार में आरोपी मौसिम कुरैशी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज किए हैं। पीड़िता और उसकी मां ने बताया कि लगातार आरोपी मौसिम धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी का मादक पदार्थों की बिक्री का बड़ा अवैध कारोबार है, जो पुलिस से सांठगांठ करके चलाती है। वहीं, मौसिम ने नाम के पीछे लगे कुरैशी शब्द को छुपाया था।
विज्ञापन

मेडिकल और 164 के होंगे बयान
मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराकर 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
- प्रवीण मलिक, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें