फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प टीम ने किया सीएचसी केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। कायाकल्प टीम ने गोवर्धन सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकांश व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। तीर्थ स्थल होने के नाते अस्पताल में आईसीयू कक्ष व एक्सरे मशीन जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए टीम शासन के लिए रिपोर्ट तैयार कर रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से संचालित कायाकल्प नियुक्त चिकित्सकों की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को डॉ. एसके जैन, डॉ. नीता जैन के नेतृत्व में गोवर्धन पहुंची। टीम ने सीएचसी परिसर में डिलीवरी, ओपीडी, कोविड, दवा स्टोर कक्ष, कैंटीन आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में सरकारी दस्तावेजों के रिकॉर्ड खंगाले। निरीक्षण से पूर्व गोवर्धन चिकित्सा अधीक्षक जितेश तिवारी ने अस्पताल परिसर को सफाई व रंगाई पुताई कर फूलों से सजा दिया।
कैंटीन शुरू करा दी। इससे पहले वहां कैंटीन बंद पड़ी थी। कायाकल्प टीम ने वहां सफाई व्यवस्था व चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर संतुष्टि जताई। डॉ. एसके जैन ने बताया कि सीएचसी में व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। एक्सरे मशीन व आईसीयू कक्ष जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। डॉ. अजीता, डॉ. नीरज गौतम, डॉ.वीएस सिसौदिया, डॉ.सचिन शर्मा, विष्णु रावत, यतेंद्र कौशिक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें