गोवर्धन। प्रदेश में चुनाव चल रहा है, गिरिराज जी से आशीर्वाद लेने आया हूं। मोदी-योगी के सुशासन की मुरीद जनता प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाए, यह आशीर्वाद लेने गिरिराज जी आया हूं। ये वक्तव्य भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गोवर्धन दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी की पूजा के उपरांत पत्रकारों से मुखातिब होते हुए व्यक्त किए।
मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह गोवर्धन पहुंचे। दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। दानघाटी मंदिर में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में चुनाव चल रहा है। राज्य के अंदर कानून का राज पुन: स्थापित हो, हम सब मिल कर गरीबों का काम करें, कल्याण करें, सभी किसानों तक किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री बीमा योजना, स्वास्थ्य सेवा, 15 करोड़ लोगों मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है।
प्रदेश के 30 हजार गावों में स्वच्छ जल पहुंचाया है। हर घर में बिजली कनेक्शन दिया है। महादेव शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह राणा ने स्वागत किया। नंदकिशोर कुंतल, मुकेश गौतम, हीरा सिंह कुंतल, सियाराम, हरिओम, कान्हा शर्मा मौजूद थे।