फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जन्मों तक साथ निभाने के लिए थामा एक दूजे का हाथ

विज्ञापन
मथुरा। सुखदाम आश्रम में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़े। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। रामानंदाचार्य वैष्णव सेवा ट्रस्ट और कल्याणं करोति की ओर से शनिवार को सर्वजातीय आदर्श कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 108 जोड़ों का विवाह कराया गया। वहीं, छाता में भी 25 युगलों की शादी कराई गई। इस दौरान जोड़ों को उपहार स्वरूप गृहस्थी से जुड़ा आवश्यक सामान भी दिया गया।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग स्थित सुखधाम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बलराम दास महाराज ने कहा कि सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आज के समाज की आवश्यकता हैं। इनसे समाज को एक नई दिशा मिलती है। रामदेवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में समाज के हर वर्ग को सहयोग करना चाहिए। महंत वैराग्य स्वरूप ब्रह्मचारी, कल्याणं करोति के महासचिव सुनील शर्मा, श्रीराम बेरीवाल, आनंद गोयल, निरुपम भार्गव, पुनीत खेतावत आदि मौजूद रहे।
वही,ं छाता में श्री कृष्ण राधा रानी सेवा संस्था की ओर से कस्बे की बॉबी वाटिका में सर्व, धर्म जातियों का 15वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमेें 25 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दानवीर जादौन, मनजीत सिंह, रामवीर, कल्लू मिस्त्री, सुरेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम, मुकेश, अनुज पंडित, विशाल शर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन चंद्रप्रकाश बॉबी, कोषाध्यक्ष रूप चंद शर्मा, सचिव वैष्णवी शर्मा, अध्यक्ष गोकुल शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में 16 स्काउट्स एवं गाइड, स्काउट मास्टर जितेंद्र कुमार जोशी, रामेंद्र सिंह कर्दम, शीतल चौधरी गाइड एवं गोकुल शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें