फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 50 हजार की घूस लेते पकड़ा कानूनगो निलंबित, जेल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 50 हजार रुपये की घूस लेते पकड़े राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) नरेंद्र तरकर को डीएम ने निलंबित कर दिया है। साथ ही उसकी जगह बाद क्षेत्र के कानूनगो को चार्जभार दिया गया है। वहीं एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को मेरठ कोर्ट में पेश कर नरेंद्र को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



सदर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक नरेंद्र तरकर ने महिला के नाम जमीन करने की एवज में दो लाख रुपये की मांग की थी। इसपर सतोहा के असगपुर निवासी कॉन्तेय सिंह और मुरारी लाल ने आगरा की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शुक्रवार को पीड़ित से पैसे लेते समय एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने राया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


घटना के दूसरे दिन शनिवार को कानूनगो को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट मेरठ में पेश किया गया। यहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इधर, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने नरेंद्र तरकर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की है। डीएम ने बताया है कि भ्रष्टाचार करते पकड़े गए कानूनगो को शनिवार को निलंबित कर दिया है। साथ ही कानूनगो बाद श्यामसुंदर कौशिक को नरेंद्र की जगह चार्जभार दिया है।
विज्ञापन



इधर, नरेंद्र तरकर की गिरफ्तारी के बाद राजस्व निरीक्षक संघ के पदाधिकारी आक्रोशित हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राना ने बताया कि नरेंद्र को गलत फंसाया गया है। संगठन के पदाधिकारी इसका विरोध करते हैं। साथ ही सोमवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को सदर तहसील के सभागार में बैठक कर संगठन के पदाधिकारियों ने इसकी रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें