फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कान्हा की पोशाक जा रहीं 7 समंदर पार, 200 करोड़ तक कारोबार के आसार

विज्ञापन
मथुरा। शहर में एक दुकान पर जन्माष्टमी के लिए पोशाक खरीदते ग्राहक।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। इस बार जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की पोशाक एवं शृंगार के सामान के कारोबार को भी पंख लगने वाले हैं। व्यापारियों का मानना है कि इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होगा। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी पोशाक एवं शृंगार की मांग आ रही है।
विज्ञापन

16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। कान्हा के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। मथुरा में माहौल उत्सव जैसा है और सभी प्रमुख बाजार व दुकानें श्रीकृष्ण की पोशाकों से सजी हुई हैं। 5 रुपये से लेकर 50 हजार तक की कान्हा की पोशाक बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं सैकड़ों कारोबारी कान्हा के कपड़े तैयार करने में जुटे हुए हैं। पोशाक के थोक विक्रेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल बताते हैं कि रेशम की पोशाक की इस बार काफी मांग है। इसके अलावा अन्य कपड़ों से बनीं पोशाकें भी खूब बिक रही हैं। वहीं शृंगार सामान के विक्रेता गणेश अग्रवाल का कहना है कि इस बार कान्हा की पोशाक और शृंगार समेत विभिन्न उत्पादों से जिलेभर में करीब 200 से 220 करोड़ तक का कारोबार होने का अनुमान है। पिछले कुछ सालों में विदेशों में भी मथुरा-वृंदावन में तैयार होने वाली पोशाक और मुकुट के अलावा शृंगार सामग्री की मांग बढ़ी है। इस साल भी विदेशों से पोशाक और शृंगार के काफी ऑर्डर मिले हैं।
इन देशों से आए ऑर्डर
व्यापारी अनुज शर्मा ने बताया कि इस साल अमेरिका, यूएई, बांग्लादेश, स्पेन, यूके, जापान, जर्मनी और रूस समेत कई देशों से पोशाक व शृंगार के ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से भी पोशाक और शृंगार के ऑर्डर आए हैं। इसमें मुंबई, अयोध्या, बनारस, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पश्चिम बंगाल और हैदराबाद समेत कई शहर शामिल हैं। कुछ ऑर्डर सप्लाई हो चुके हैं, जबकि कुछ स्थानों पर सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं की बात
जन्माष्टमी पर अपने कान्हा के लिए पगड़ी, बांसुरी और पोशाक खरीदी है। उनके लिए पीली पोशाक भी बनवाई है।

- पूजा शर्मा, गृहिणी

—

बचपन से ही कान्हा का जन्मदिन उत्साह से मनाती आ रही हैं। पोशाक खरीदी है, घर को सजाया जा रहा है।

- अंजली चौधरी, गृहिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें