फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार की अकुलाहट में किया गठबंधन: कलराज मिश्र

Tue, 07 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
कलराज ‌‌म‌िश्र
विज्ञापन
केंद्रीय लघु उद्योग एवं हथकरघा मंत्री कलराज मिश्र ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाएगी। हार के अहसास के कारण ही सपा-कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को मजबूर हुई है। सपा को लगने लगा कि अब वे विजयी नहीं हो सकते इसी अकुलाहट में ही दोनों का गठबंधन हुआ। दोनों को हार का अहसास है। हारने वाला ही गठबंधन करता है। पराजित मानसिकता वाले दल भाजपा को अब नहीं रोक सकेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को वृंदावन पहुंचे केंद्रीय लघु उद्योग एवं हथकरघा मंत्री कलराज मिश्र ने विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त करने की दिशा में नोटबंदी का कदम उठाया गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए ही हमने एसआईटी का गठन भी किया। 

नरेंद्र मोदी को मिल रहे जनता के विश्वास से कांग्रेस, सपा और बसपा को बहुत परेशानी हो रही है। यूपी में किसान तबाह हो रहा है, व्यापारी परेशान हैं बेरोजगार नौजवान त्रस्त हो रहा है। उल्टा कह रहे हैं कि केंद्र मदद नहीं कर रहा जबकि केंद्र ने एक लाख करोड़ प्रदेश को अनुदान दिया। 
विज्ञापन


आजम खां के बयानों पर उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच वाले और शब्दों के अहसास और मर्यादा को ना समझने वाले आजम और क्या बोल सकते हैं। संविधान के आधार और न्यायालय के फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण होगा। सभी को फैसले का इंतजार है। उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में चल रहा अंतर्कलह लगभग समाप्त हो चुका है। रूठों को मना लिया गया है। यूपी में मुख्यमंत्री का चेहरा भाजपा है। 

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, राधा कृष्ण पाठक, महेशचंद्र शर्मा, अजय पोईया, ठाकुर बच्चू सिंह, डीएन गौतम, शशिकांत भंडारी, अनुराग कृष्ण पाठक, बिठ्ठल चौहान आदि भी उपस्थित रहे।

रूठों को मनाने आए कलराज कलराज मिश्र के वृंदावन आने का उद्देश्य रूठों का मनाना भी बताया गया। भाजपा में चल रही अंतर्कलह को शांत करने के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ होटल शुभम में मुलाकात कर पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें