फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आज से सजेगा कबड्डी का महाकुंभ, 12 टीमें दिखाएंगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छाता क्षेत्र के गांव हुलवाना स्थित एडीपीएस स्पोर्ट्स एकेडमी में आज से बीकेएल कबड्डी लीग (सीजन-2) का रोमांच शुरू होने जा रहा है, जो 30 मई 2026 तक चलेगा।
विज्ञापन

ब्रज कबड्डी लीग (बीकेएल) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस खेल महाकुंभ में प्रतिदिन शाम 4 बजे से मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें गोवर्धन फाइटर्स, नौहझील रेंजर्स, मथुरा बुल्स, चौमुहां दबंग, मांट स्टीलर्स, राया योद्धास, फरह पैंथर्स, मोरकी चैलेंजर्स बाजना, कोसीकलां पाइरेट्स, छाता किंग्स, नंदगांव टाइगर्स और बलदेव वॉरियर्स जैसी क्षेत्र की कुल 12 धाकड़ टीमें अपनी खेल प्रतिभा का दमखम दिखाएंगी।
लीग का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण और छाता एसजीएम करेंगे। लीग में प्रथम रहने वाली टीम को 31 हजार, द्वितीय रहने वाली टीम को 21 हजार और तृतीय रहने वाली टीम को 11 हजार रुपए को पुरस्कार दिया जाएगा। ब्रज के ग्रामीण आंचल में कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। लीग को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल के निदेशक सुनील श्रीवास्तव (सचिव, जिला कबड्डी संघ), अनूप चौधरी (सहसचिव, जिला कबड्डी संघ), अध्यक्ष राकेश तांगर, डॉ. गजेंद्र फौजी, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव महावीर सिंह, सहसचिव अमित चतुर्वेदी और कोषाध्यक्ष भावना के साथ-साथ अन्य सदस्य तैयारियों के साथ जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें