फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 70 वर्षीय ज्योतिष ने एक घंटा 26 बिना पलक झपकाए सूरज को एकटक निहारा! बनाया नया रिकॉर्ड

Mon, 28 Mar 2022 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ज्योतिष का दावा है कि बिना पलक झपकाए सूरज को पूरे 1 घंटे 26 मिनट तक देखने का यह रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले एक रिकॉर्ड ग्लोबल में भी बनाया है जोकि 1 घंटे का था।
विज्ञापन
बिना पलक झपकाए सूरज को पूरे 1 घंटे 26 मिनट तक देखने का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70 वर्ष के ज्योतिष आचार्य महेंद्र सिंह वर्मा ने रविवार को सूर्य को एकटक एक घंटे 26 मिनट तक देखा। इस दौरान एक बार भी पलक को नहीं झपकाया। यह सब कैमरों में रिकॉर्ड हुआ। उनके इस रिकॉर्ड को देखने वाले आश्चर्य चकित रह गए। माना जा रहा है कि इस प्रकार का रिकॉर्ड विश्व में किसी और ने नहीं बनाया है ।
विज्ञापन


खुली आंखों से सूर्य को देखने का रिकॉर्ड ज्योतिषाचार्य द्वारा त्राटक योग के जरिए किया गया है। उन्होंने पहले एक रिकॉर्ड ग्लोबल में भी बनाया है जोकि 1 घंटे तक बिना पलक झपकाए सूरज को देखने का था। पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्होंने आज 1 घंटे 26 मिनट का नया रिकॉर्ड बनाया। रविवार को उनके इस रिकॉर्ड के दौरान इंडिया बुक रिकॉर्ड की ओर से भानुप्रताप मौजूद रहे।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी 

इस दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और कोऑर्डिनेटर प्रेरणा शर्मा, अध्यापिका उषा शर्मा, टिजिल चौधरी, इंद्रजीत, निधि सिंह, निधि सिंह दिल्ली ने भी उपस्थित होकर गवाही दी। अन्य लोग भी इस रिकॉर्ड के साक्षी रहे। यह रिकॉर्ड अपने आप में एक अनूठा है। ज्योतिष आचार्य ने कहा कि आगे चलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन करेंगे। नेत्र चिकित्सक के रूप में डॉ. प्रतिभा बंसल रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें