फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री झूलेलाल भगवान का चालीसा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
सिंधी समाज के चालीसा कार्यक्रम में आयोजित डांडिया प्रस्तुत करती समाज की महिलाएं। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। शहर में सिंधी युवा महिला मंडल ने श्री झूलेलाल भगवान का चालीसा (चलियो) महोत्सव का शुभारंभ किया। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सिंधी समुदाय के इष्टदेव झूलेलाल व स्वामी लीलाशाह के आगे 51 दीप जलाकर महोत्सव मनाया। पंडित मोहन महाराज ने पूजा-अर्चना करवाकर व पल्लव आरती की।
विज्ञापन

युवा सिंधी महिला मंडल की अध्यक्ष गीता नाथानी ने बताया कि सिंधी समुदाय के चालीस दिवसीय चालीसा महोत्सव में चालीस दिन तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इन दिनों ज्योति महोत्सव (चालिया पर्व) चल रहा है। इस महोत्सव में झूलेलाल मंदिरों को विशेष रूप से सुसज्जित किया जाता है तथा मंदिरों में कथा, आरती, भजन-कीर्तनों के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
जो लोग चालीस दिन तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं, उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं। कोषाध्यक्ष अनीता चावला एडवोकेट ने बताया कि इष्टदेव झूलेलाल जी के इस पर्व में जल की आराधना की जाती है। यह सिंधी समुदाय का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों भगवान झूलेलाल वरुणदेव का अवतरण करके अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। हेमा गंगवानी, तनुजा मनसुखानी, जानकी चंदानी, हरी नाथानी, ज्योति घावरी, रजनी ईसरानी, इंदिरा गंगवानी, हेमा गंगवानी, माला धनवानी, कीर्ति मंगलानी, मीनू खत्री व अंजलि गंगवानी, मीना गंगवानी, भाविका, राधिका आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें