टैंटीगांव क्षेत्र में बारिश के लिए तपस्या करता युवक।
- फोटो : MATHURA
टैंटीगांव (मथुरा)। बारिश न होने पर एक युवक तपस्या करने बैठ गया है।
गांव भिदौनी निवासी सतीश उर्फ राधे मंगलवार को जंगल में अग्नि जलाकर तपस्या करने बैठ गया। सावन के महीने में भी बारिश न होने से किसान परेशान हैं। किसान ट्यूबवेल आदि से फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। बारिश के अभाव में फसलें सूख रही हैं। बारिश को लेकर सतीश तप कर रहा है। उसका कहना है कि जब तक बारिश नहीं होगी, तब तक वह तप से नहीं हटेगा। ग्रामीणों ने तपस्थल पर संकीर्तन शुरू कर दिया है।