फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अलमारी, संदूक का ताला तोड़कर जेवर व रुपये पार

विज्ञापन
फोटो 1: गांव सोन में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
सौंख। मायके गई महिला के घर में चोरों ने सेंध लगा दी। अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर जमीन के कागजात, रुपये सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने अलमारी और संदूक से नमूने लिए।
विज्ञापन



थाना मगोर्रा के गांव सोन निवासी ओमप्रकाश की पत्नी रीना देवी रविवार सुबह करीब 8 बजे मायके गांव उच्चैन गईं थीं। चोर दीवार कूदकर घर में पहुंचे और गेट के ताले को चाबी से खोला और कमरे में दो अलमारियों और संदूक के ताले तोड़ दिए। चोर जमीन के कागजात, 26 हजार रुपये सहित करीब दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात ले गए। इसमें सोने की 2 अंगूठी, 1 पेंडल व चांदी की दो जोड़ी तोड़िया, कदौनी सहित बच्चों का चंदा सूरज आदि शामिल हैं। रीना देवी बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे मायके से अपने घर लौटीं तो घर में सामान बिखरा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें