प्रेम मंदिर में रात्रि 12 बजे पुजारियों ने चांदी के पात्रों से दूध, दही, शहर, शक्कर, यमुना जल एवं जड़ी बूटियों से भगवान कृष्ण का महाभिषेक किया। इस दौरान पीले वस्त्र पहने 1 हजार भक्तों ने एक साथ शंख ध्वनि की। शंख ध्वनि से मंदिर गुंजायमान हो गया।
भक्त अभिषेक होते ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के बोलों के साथ नृत्य करने लगे और एक-दूसरे को भगवान कृष्ण के जन्म की बधाई देने लगे। वहीं मंदिर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहा था। मंदिर को देखकर हर कोई के मुंह से निकल रहा था वाह।
बैरीकेडिंग से जहां श्रद्धालु खुश तो स्थानीय लोग हुए दुखी
ठा. बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने वन वे प्लान के अनुसार जगह-जगह बैरीकेडिंग लगा दी। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सहज मंदिर तक पहुंचे, वहीं मंदिर के आसपास के मोहल्ला में रह रहे लोगों को परेशानी हुई।
ठा. बांकेबिहारी मंदिर के द्वार संख्या दो व तीन से भक्तों को मंदिर में प्रवेश मिला, जबकि एक व चार से भक्तजनों को मंदिर से बाहर निकलने की व्यवस्था की गई। वहीं, वीआईपी मार्ग, परिक्रमा मार्ग, विहारीपुरा, मदनमोहन घेरा, बांकेबिहारी का मुख्य बाजार में बैरीकेडिंग से मोहल्ला के लोगों को घर से बाहर बाजार एवं मंदिर जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।