फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुनापार पुलिस ने अगवा दो बालिकाएं की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एक सप्ताह पूर्व जमुनापार के तिवारीपुरम कॉलोनी से अगवा हुई दो सगी बहनों की सकुशल बरामदगी करते हुए पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है। करीब एक सप्ताह पूर्व सगी बहनों को अगवा किया गया था।
विज्ञापन

थाना जमुनापार की तिवारीपुरम कॉलोनी निवासी विधवा महिला की 17 और 15 वर्ष की दो बेटियों का 29 जून को अगवा कर लिया गया था। दोनों सुबह घर से टहलने के लिए के लिए निकली थीं। इसके बाद नहीं लौटीं। अगवा हुई बेटियों के लिए मां ने 29 जून को अपहरण की रिपोर्ट थाना जमुनापार में दर्ज कराई थी।
प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि चौकी प्रभारी लक्ष्मीनगर राघवेंद्र सिंह और पुलिस टीम ने इस मामले में अमरेश कुमार निवासी हस्तपुर चंदफरी, इगलास अलीगढ़ को नए बस स्टैंड मथुरा से गिरफ्तार करते हुए दोनों बहनों को सकुशल बरामद किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों बहनें स्वयं घर से चली गइ थीं। ृ इसमें मां द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर में आरोपी पर शक जताया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने उसकी छानबीन की जा रही थीं। आरोपी बड़ी पुत्री का प्रेमी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें