फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, आगरा निवासी युवक की मौत, दो घायल

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में हाईवे पर खड़े ट्रक से रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। चालक सहित दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में सोमवार की रात दिल्ली से आगरा जा रही रोडवेज की बस हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। चालक सहित दो लोग घायल हो गए। यह दोनों भी आगरा के रहने वाले हैं। घायलों को पुलिस ने वृंदावन स्थित सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।   

विज्ञापन


हादसा सोमवार की रात करीब 12 बजे हुआ। ईदगाह डिपो के रोडवेज बस दिल्ली से आगरा जा रही थी। जैंत थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित संजय कॉलेज के सामने खड़े ट्रक से बस टकरा गई। बस में सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान आगरा के थाना बाह के नरहोलीपुरा निवासी देवेंद्र (25 वर्षीय) पुत्र हरवेश के रूप में हुई है। 

बस चालक कृष्णकान्त पुत्र शोभराम निवासी आगरा और बस में बैठा कालंदी विहार निवासी रवि गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक देवेंद्र अपने परिवार में सबसे बड़ा था। वह दिल्ली के एक होटल में नौकरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें