फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: रिश्वतखोर महिला PCS अधिकारी की बढ़ीं मुश्किल, जमानत के लिए पहुंची हाईकोर्ट...अब तक नहीं हो सकीं रिहा

Mon, 24 Mar 2025 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रिश्वतकांड में फंसी महिला पीसीएस अधिकारी और डीपीआरओ को अब तक राहत नहीं मिल सकी है। उन्होंने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 
 
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़ी गईं डीपीआरओ किरन चाैधरी व जांच करती विजिलेंस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्वत लेने के आरोप में जेल काट रहीं निलंबित डीपीआरओ किरन चौधरी अब जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। निचली अदालत से जमानत खारिज होने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है। जानकारी होने के बाद विजिलेंस ने जमानत का विरोध करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP News: राणा सांगा वाले बयान पर सपा सांसद कायम, बोले- तथ्य को नकार नहीं सकते

 

विजिलेंस लखनऊ की टीम ने 4 फरवरी को मथुरा की डीपीआरओ किरन चौधरी को 70 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके साथ सेवानिवृत्त चालक विजेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस ने उन्हें भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ में पेश किया था, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था। साथ ही डीपीआरओ किरन चौधरी को निलंबित भी कर दिया गया था। किरन चौधरी ने जमानत के लिए भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ में अर्जी दाखिल की थी। जमानत पर सुनवाई के दौरान विजिलेंस ने यह कहते हुए विरोध किया था कि इससे जांच प्रभावित हो सकती है। गवाहों को धमकाने और साक्ष्यों को प्रभावित करने की भी आशंका जताई थी। 18 फरवरी को न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

ये भी पढ़ें -  Agra: दवा माफिया विजय गोयल गैंग लीडर...पत्नी समेत 10 सदस्यों पर भी गैंगस्टर, 11 राज्यों में फैला रखा कारोबार
 
विज्ञापन

इसके बाद अब किरन चौधरी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया गया है। उनकी ओर से हाईकोर्ट में जमानती अर्जी दाखिल की गई है। जल्द ही जमानत अर्जी पर उच्च न्यायालय में सुनवाई होने की संभावना है।
हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल करने की जानकारी मिलने के बाद विजिलेंस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। विजिलेंस एसपी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सुनवाई के दौरान एक टीम हाईकोर्ट जाएगी, जो जमानत का विरोध करेगी। अब तक की जांच में सामने आए साक्ष्य और जानकारियां भी हाईकोर्ट के सामने रखी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें