बना ली थी फैक्टरी
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि ये हिमाचल प्रदेश से दवा से जुड़ी पुरानी मशीनों की खरीदकर फैक्टरी बना ली। यहां से दिल्ली समेत कई राज्यों से कच्चा माल लेकर कई तरह की नकली दवाएं और सिरप बनाता था। 2023 जुलाई में सिकंदरा और बिचपुरी की फैक्टरी से करीब 6 करोड़ की नकली दवाएं, कच्चा माल और मशीनें मिलीं।
ये भी पढ़ें - Agra: डंपर ने कुचल दी 14 साल की लड़की, मौत पर फूट पड़ा आक्रोश; ढाई घंटे तक रहा जाम
आठ करोड़ की दवाएं हुईं जब्त
इसके बाद ये रिहा हो गया और बीते साल अक्तूबर में फिर इन्हीं क्षेत्रों में अवैध फैक्टरी पकड़ी गई। इसमें करीब 8 करोड़ की दवाएं समेत अन्य सामग्री जब्त की। इसके यहां से दोनों बार करीब 24 से अधिक नमूने लिए। दवाओं के सभी नमूने नकली मिले। एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की जांच में दवा माफिया विजय गोयल का काला कारोबार बांग्लादेश के अलावा दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल समेत 10 राज्यों में फैला हुआ था।
ये भी पढ़ें - Agra: नशे में गाड़ी चलाने की न करें गलती...पुलिस ने चलाया अभियान, 14 वाहन चालकों के कटे चालान