अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने ब्रहस्पतिवार को वृंदावन के सुनरख मार्ग स्थित महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरि के आश्रम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान संत प्रेमानंद की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की।
संत प्रेमानंद ने हाल ही में दिए एक बयान में कहा था कि सौ में से दो-चार कन्याएं ही पवित्र होती हैं, जिस पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कन्या शब्द स्वयं श्री राधारानी के लिए है। जब कन्या पूजन होता है, तो उसमें नारी को देवी के रूप में, श्रीजी के रूप में पूजा जाता है।