फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: फ्लैट में पलंग पर पड़ा मिला युवक का शव, कमरे से बरामद हुआ ये सामान; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 31 Jul 2025 10:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में ओमेक्स स्थित फ्लैट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फाॅरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में ओमेक्स स्थित फ्लैट में युवक की लाश पलंग पर मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे से निकाल पोस्टमार्टम गृह पर भिजवाया। पुलिस को कमरे से एक दर्जन से अधिक शराब के क्वार्टर मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओमेक्स में कृष्णा 8सी 002 में रूम सर्विस का संचालन करने वाले प्रशांत राजपूत ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे कमरे में ठहरे युवक की मौत की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो युवक का शव पलंग पर पड़ा था। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

युवक की पहचान जनपद फर्रुखाबाद के गनीपुर थाना के नवाबगंज निवासी 32 वर्षीय राहुल कुमार चतुर्वेदी (32) पुत्र राजेश कुमार चतुर्वेदी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना दी और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्यों का संकलन किया।

पुलिस ने बताया कि रूम संचालक के अनुसार युवक 20 जुलाई से यहां रेंट पर कमरा लेकर रुका था। वह सुबह 11 बजे तक उठकर नहीं आया तो उसने सोचा कि शायद वह सो रहा होगा, लेकिन जब दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरा खुलवाकर देखा तो वह पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें