फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी और शिक्षाष्टक उत्सव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्री चैतन्य महाप्रभु की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में वृंदावन शोध संस्थान में छह और सात मार्च को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी और शिक्षाष्टक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नाम संकीर्तन, गोष्ठी और शिक्षाष्टक- एक बिंदु: एक सिंधु शीर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव द्विवेदी ने बताया कि गोष्ठी में विद्वान अपने विचार साझा करेंगे जबकि प्रदर्शनी में शिक्षाष्टक पर आधारित संदर्भों का प्रस्तुतीकरण होगा। संयोजक प्रो. अभिषेक बोस ने कहा कि ब्रज संस्कृति के विस्तार में शिक्षाष्टक का महत्वपूर्ण योगदान है। गोष्ठी में देश-विदेश के विद्वान सहभागिता करेंगे। इनमें श्रीचैतन्य प्रेम संस्थान के निदेशक आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, प्रो. नृसिंहप्रसाद भादुड़ी, डॉ. अच्युतलाल भट्ट, सोफिया विश्वविद्यालय टोक्यो से कियोकाजु ओकिता, हवाई विश्वविद्यालय अमेरिका से प्रो. अरिंदम चक्रवर्ती, असम से प्रो. अर्जुनदेवसेन शर्मा और दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉ. आमेन सिंह व डॉ. नृत्यगोपाल शर्मा आदि गोष्ठी में रहेंगे। कई की सहभागिता ऑनलाइन माध्यम से होगी। सह-संयोजक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि शुभारंभ प्रातः दस बजकर तीस मिनट पर महामंत्र संकीर्तन से होगा। संगीतज्ञ एस.एस. सुब्बुलक्ष्मी और सांसद हेमामालिनी द्वारा गाए गए शिक्षाष्टक का प्रस्तुतीकरण स्क्रीन पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें