फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय गो-तस्कर गोली लगने से घायल, हत्या, डकैती सहित दर्ज हैं एक दर्जन मुकदमे

Sat, 04 Feb 2023 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार



 
विज्ञापन
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार दोपहर मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गो-तस्कर जफरू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तस्कर के पास चोरी की बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश एक माह पूर्व मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग कर भाग खड़ा हुआ था। 

विज्ञापन


एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि तस्कर ने बरसाना के श्रीजी मंदिर के पीछे स्थित वृषभान गोशाला से 29 दिसंबर 2022 को दीवार तोड़कर 24 गोवंश चोरी कर लिए थे। तस्करों को पकड़ने के लिए बरसाना के एसएचओ प्रमोद पंवार और उनकी टीम को लगाया गया था।  शनिवार दोपहर डभाला गांव के पास हुई मुठभेड़ में गोतस्कर जफरू निवासी गांव नई, बिछौर, नूंह (हरियाणा) पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 

बदमाश हरियाणा और मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे गोतस्करी, पशु क्रूरता, हत्या, डकैती, नकबजनी और अवैध शस्त्र रखने के हैं। यह अभ्यस्त अपराधी है। उसका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। इससे पूर्व 3 जनवरी को बरसाना पुलिस से हुई मुठभेड़ में भोपा उर्फ रफीक निवासी ग्राम लेबड़ा, कामां भरतपुर(राजस्थान) गिरफ्तार किया गया था। तब जफरू पुलिस पर फायर करके भाग निकला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें