फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। पुलिस ने चोरी की बाइक सहित विभिन्न मामलों में वांछित अंतरजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से असलाह भी बरामद किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने जयपुर-बरेली जाने वाले मार्ग पर मल्हे पेट्रोल पम्प के पास से अलीगढ़ के थाना इगलास के शिवपुरी निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक, ड्रिल मशीन, एक तमंचा दो कारतूस और 1400 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 26 अगस्त 24 को बाइक सवार श्याम वीर से तीन बदमाश 25 हजार रुपये व बाइक लूट ले गए थे। रिपोर्ट थाना राया पर दर्ज कराई गई थी। दूसरी घटना पवन कुमार ने बाइक चोरी की दर्ज करायी। पुलिस की जांच में कस्बे के धर्मावली गली निवासी पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू, रेतिया बाजार निवासी विकास उर्फ लारेंस और इगलास के अरनिया निवासी शिवम् के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस तीनों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें