फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़क दुर्घटना में रेलवे के गैंगमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाइक सवार रेलवे के गैंगमैन को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गैंगमैन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भरतपुर के थाना बझाड़ स्थित सुरमा निवासी वेद बिहारी ने बताया कि उनके भाई बहादुर सिंह (36) अपने परिवार के साथ चंदनवन में किराए के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार की शाम को वह ड्यूटी खत्म करके बाइक से लौट रहे थे। तारसी के समीप किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि उनका हेलमेट तक टूट गया और मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने परिजन को सूचना दे शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम गृह पर वेद बिहारी ने बताया कि उनके भाई पिछले 12 साल से रेलवे में गैंगमैन के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी मुडेसी के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें