फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का पूरी तरह से पालन कराएं नगर पंचायत

विज्ञापन
होम क्वारंटाइन किए परिजनों से बातचीत करते अपर आयुक्त प्रशासन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राया। कोरोना महामारी के संक्रामण से बचने के लिए नगर पंचायत पूरी तरह से नियमों का पालन कराएं। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर आयुक्त (प्रशासन) ने राया में निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। निगरानी समिति के पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर आयुक्त (प्रशासन) साहब सिंह शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निगरानी समिति के सदस्यों से वार्ता की। सदस्यों ने बताया कि राशन डीलरों द्वारा यूनिट कम बता कर राशन सामग्री कम दी जा रही है। अपर आयुक्त ने होम क्वारंटीन किए लोगों के संबंध में जानकारी की और एक स्थान पर खुद जाकर परिवारों से बातचीत की।
मांट रोड पर बाजार में भ्रमण किया। निर्देश दिए कि मानसून से पहले नालों की सफाई कराएं जाने और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश शर्मा, ईओ अखिलेश दीक्षित, सभासद रानी वर्मा, सोहन लाल वर्मा, डिगम्बर सिंह, कोमल सिंह चित्तौरिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें