फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राजा सूरजमल के बलिदान को याद रखेगा हिंदुस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विधर्मी मुगल शासकों को कई बार युद्ध में पराजित कर दिल्ली में भगवा ध्वजारोहण करने वाले राजा सूरजमल के बलिदान को हिंदुस्तान याद रखेगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़ी फिल्म में कुछ दृश्य राजा सूरजमल के भी दिखाए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने यह बात कही है।
विज्ञापन

वह भरतपुर जिले के गांव सिनसिनी में हुए वार्षिक कुश्ती दंगल में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि राजा सूरजमल ने सनातन की रक्षा के लिए बलिदान दिया था। उनके इस बलिदान को हिंदुस्तान का इतिहास सदैव याद रखेगा। कुछ ऐतिहासिक घटनाओं को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़ी फिल्म बनाई जाएगी। इसमें राजा सूरजमल के बलिदान को भी दिखाया जाएगा। इससे पहले ग्रामीणों ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर क्रांतिकारी संत सत्यमित्रानंद महाराज, मनोज चौधरी और राजवीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें