फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: किशोरी से घर में घुसकर दरिंदगी, युवक ने फिर की ऐसी हरकत, सहम गई नाबालिग; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 07 Jul 2026 09:38 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में नाबालिग किशोरी से दरिंदगी की घटना सामने आई है। युवक ने किशोरी से दुष्कर्म के दाैरान वीडियो बना लिया। किसी से शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के एक गांव में युवक ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। किसी को बताने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने को धमकी दी। घटना की जानकारी होने पर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


थाना मांट के एक गांव के रहने वाले माता-पिता किसी कार्य से चार जुलाई को गाजियाबाद गए हुए थे। घर पर दो बेटी एक बेटा को छोड़कर चले गए। पीछे से आए युवक कमल पुत्र लखन लाल निवासी बसई खुर्द थाना शेरगढ़ ने नाबालिग किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दी। 

जब माता-पिता घर लौटे तो मामले की जानकारी हुई, पिता ने थाना मांट में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया और बयानों के आधार पर युवक को गिरफ्तार करने के प्रायस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें