फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुड़िया मेले को देखते हुए सौंफ, सॉस, तेल और दालों के नमूने भरे

विज्ञापन
मथुरा। खाद्य पदार्थों के नमूने लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया मेले में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम शुक्रवार को बाजार में निकली। टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से सौंफ, सॉस, तेल, दाल समेत कुल 14 नमूने भरे। सभी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने अभियान चलाया। टीम सीधे गोवर्धन पहुंची। यहां से सौंफ, ग्रीन चिली साॅस, सरसों का तेल, रिफाइंड सोयाबीन तेल, अरहर दाल व मूंग दाल का एक-एक नमूना लिया। इसके बाद टीम ने छाता का रुख किया। यहां से टीम ने बेसन, चीनी और भुने हुए चने का एक-एक नमूना लिया।
यहां से टीम मथुरा स्थित जन्मभूमि पहुंची। जन्मभूमि के पास से मिश्रित दूध और बद्री नगर मथुरा से मिश्रित दूध और वेज बिरयानी का एक-एक नमूना लिया। इंडस्ट्रियल एरिया साइट बी से टोमेटो कैचप व ग्रीन चिली साॅस का एक-एक नमूना भरा। खाद्य सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भरत सिंह और मोहर सिंह कुशवाह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें