फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: नौहझील में लट्ठमार होली कब है? हुरियारिनों ने शुरू की तैयारी; लाठियों को पिला रहीं तेल

Tue, 04 Mar 2025 02:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के नौहझील में होली का खुमार चढ़ने लगा है। हुरियारिनें जहां, लाठियों को तेल पिला रही हैं, वहीं हुरियारे भी अपनी ढालों को तेल पिलाकर सजाने लगे हैं। 
 
विज्ञापन
लाठियों के साथ महिलाएं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील कस्बे में लठामार होली का आयोजन 5 मार्च को होगा। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। वहीं लठामार खोली खेलने के लिए हुरियारिनें लाठियों को तेल पिला रहीं हैं।
विज्ञापन



हुरियारे भी लाठियों के वार से बचने के लिए ढालों को सुसज्जित करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही हुरियारिनें लड्डू व मेवा का सेवन कर रहीं। लहंगा व चुन्नी भी तैयार कर रहीं हैं। दूसरी ओर हुरियारे दूध व घी का सेवन कर रहे। लहंगा चुन्नी तैयार करने में लगी हुई हैं।

हुरियारिन बबीता कहती हैं कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरी ससुराल में लठामार होली खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। किरण ने कहा कि वह अबकी तीसरी बार होली खेलेंगी। अनुप्रिया ने बताया कि शादी से पूर्व उन्होंने लठामार होली को पहली बार टीवी पर देखी थी।
विज्ञापन


कुछ वर्ष से राधारानी की कृपा से इसे खेलने का सौभाग्य मिला है। रेखा ने बताया कि लठामार होली के बारे शादी से पहले सहेलियों के साथ करती थी। आज राधरानी की कृपा से उसी होली को खेलने का अवसर मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें