फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: बरसाने की होली के लिए रोडवेज की तैयारी, बस में मिलेगा पानी, दवा और ग्लूकोज; दौड़ेगीं 150 बसें

Tue, 04 Mar 2025 02:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

होली पर बरसाने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज ने 150 बसों को यहां के लिए लगाया है। इन बसों में  पानी, दवा और ग्लूकोज की भी व्यवस्थी की गई है, जिससे किसी की यदि तबीयत बिगड़ती है, उसे तत्काल राहत दिलाई जा सके। 
 
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसाना की होली 7 मार्च से शुरू हो रही है। होली में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। रोडवेज डिपो ने बरसाने के लिए 150 बसों की सूची तैयार की है। बसों के संचालन के लिए चालकों और परिचालकों को रोडवेज के अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि परिचालकों को बस में श्रद्धालुओं के लिए पानी, दवा और ग्लूकोज भी दिया जाएगा। जिससे किसी की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल इलाज मिल सके।
विज्ञापन


डिपो के कार्यवाहक एआरएम संतोष अग्रवाल ने बताया कि 7 से 10 मार्च तक बरसाने के लिए 150 बसें दौड़ेगी। उन्होंने बताया कि नए बस स्टैंड से हर 10 मिनट में बरसाना के लिए बस रवाना होगी। इन बसों का संचालन करने वाले 150 चालकों व परिचालकों को सोमवार को एक प्रशिक्षण दिया। इसमें सभी को बरसाना मार्ग पर भीड़, बरसाना बस स्टैंड पर यात्रियों के ठहराव के साथ उनके प्राथमिक उपचार के लिए प्रशिक्षण दिया है। होली पर भीड़ में आराम से बसों का संचालन की विशेष जानकारी दी।


बस स्टैंड पर खुलेगा अतिरिक्त काउंटर
डिपो के अधिकारियों ने बताया कि 7 मार्च से नए बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त काउंटर शुरू किया जाएगा। जिससे होली पर बरसाने में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा दी जाएगी। काउंटर पर 24 घंटे एक कर्मचारी उपलब्ध रहेगा, जिससे सभी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें