फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में कैंटर टोल प्लाजा के बूथ से टकरा कर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के चलते आगरा से नोएडा की ओर मटर लेकर जा रहा कैंटर जाबरा टोल प्लाजा के बूथ से टकरा कर पलट गया। हादसे में कैंटर चालक और क्लीनर दोनों घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के काफी देर तक टोल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार को घना कोहरा होने कारण यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर आगरा से दिल्ली की तरफ मटर लेकर जा रहा कैंटर टोल प्लाजा के बूथ में से टकरा गया। कैंटर बूथ के ऊपर पलट गया। गनीमत रही कि उस समय कोई टोल कर्मी नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे में चालक एवं क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद 100 मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी से कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। घायल तड़पते रहे। इतना ही नहीं एक घंटे तक कैंटर टोल बूथ पर पलटा पड़ा रहा। इससे अन्य हादसे भी हो सकते थे, लेकिन पुलिस की नींद नहीं खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें