फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी का मथुरा-वृंदावन दौरा, यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव; ये रास्ते कर दिए गए बंद

Sat, 07 Mar 2026 12:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कई प्रमुख मार्गों पर भारी और कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, श्रद्धालुओं को डायवर्जन रूट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : X/BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा-वृंदावन के आगमन के मद्देनजर शनिवार को वृंदावन और मथुरा की यातायात व्यवस्था में सुबह सात बजे से बदलाव किया गया है। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालु रूट देखकर ही निकलें।
विज्ञापन


वृंदावन कट, पानीगांव से वृंदावन की ओर सभी प्रकार के भारी/कॉमर्शियल वाहन पूर्णतः बंद रहेंगे। इसी तरह पानीगांव चौराहा से सौ-सैया वृंदावन की ओर वीआईपी मूवमेंट के समय समस्त प्रकार के भारी / कॉमर्शियल वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। होटल थ्री सीजन से पानीघाट, सौ-सैया तिराहा की तरफ समस्त प्रकार वाहन वीआईपी मूवमेंट के दौरान बंद रहेंगे। पानीघाट तिराहा (यमुना पुल) से पवन हंस हेलीपैड वृंदावन की ओर वाहनों का आवागमन नहीं होगा।

सौ-सैया तिराहा से पवनहंस हेलीपेड की ओर समस्त प्रकार के वाहन वीआईपी मूवमेंट के दौरान नहीं चलेंगे। केशवधाम यू-टर्न से सौ-फुटा तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन बंद रहेंगे। मल्टीलेवल पार्किंग से चारपहिया वाहन प्रेम मंदिर की तरफ संचालित नहीं होंगे। परिक्रमा मार्ग व चामुंडा कट से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन बंद रहेंगे। कैलाश नगर चौराहा से वृंदावन की ओर सभी प्रकार के वाहन बंद रहेंगे। चुंगी चौराहा से सौ-सैया की ओर भारी वाहन बंद रहेंगे। अटल्ला चुंगी सहित अन्य चौराहों पर भी बैरियर लगाकर यातायात व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन


डायवर्जनः-
छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन छटीकरा से एनएच-19 होते हुए मथुरा बरेली हाईवे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
गोकुल रेस्टोरेंट व मसानी चौराहा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल व भारी वाहन गोकुल रेस्टोरेंट से एनएच-19 से मथुरा बरेली हाईवे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेस-वे वृंदावन कट से वृंदावन होते हुए एचएच -19 को जाने वाले कॉमर्शियल व भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे से राया कट से मथुरा बरेली हाईवे होते हुए एनएच-19 से जा सकेंगे।
विज्ञापन


पार्किंग व्यवस्था
जयपुर मंदिर में पुलिस वाहन / सरकारी वाहन पार्क किए जाएंगे।
गीता शोध संस्थान में केवल उच्चाधिकारियों के वाहन पार्क होंगे।
पुलिस / प्रशासन / आमजन मानस के वाहन दारुख/टीएफसी पार्किग में खड़े होंगे।
कार्यक्रम में आने लोगों के वाहन टीएफसी पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें