मथुरा। अलीगढ़ के कासिमपुर की रहने वाली युवती का 14 साल पहले दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा को रास्ते से अगवा कर लिया। इसके बाद बिहार में बंधक बनाकर 14 साल तक शारीरिक शोषण किया।धर्म भी बदल दिया। महाराणा प्रताप सेना के पदाधिकारियों ने युवती को चंगुल से मुक्त कराने के बाद थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है।
हाराणा प्रताप सेना के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को लगी तो उन्होंने युवती को रेस्क्यू कर थाने लेकर पहुंचे। यहां उसकी 2012 में गुमशुदगी दर्ज है। बताया गया कि उस वक्त पीड़िता की उम्र महज सिर्फ 17 साल थी।और अलीगढ़ से मथुरा में एक संस्थान में पढ़ाई कर रही थी, तभी मुन्ना अंसारी नाम के एक शख्स ने उसका पीछा करना शुरू किया। आरोपी ने न सिर्फ उसका अपहरण किया, बल्कि उसे बिहार के किशनगंज ले जाकर बंधक बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीले पदार्थ देकर उसके साथ बार-बार घिनौने कृत्य किए गए। धर्म बदलवा दिया गया। धमकियां दी गईं। इतना ही नहीं, पीड़िता को नशीले पदार्थों के काले कारोबार में धकेलने की कोशिश की गई और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ एपी सिंह और महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह द्वारा बताया कि एक हिंदू युवती को मुन्ना अंसारी ने मुन्ना बनकर पहले अपने जाल में फंसाया और फिर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया। संगठन ने करीब एक महीने की लगभग मेहनत के बाद 2012 से लापता छात्रा को सकुशल रेस्क्यू गोविंद नगर थाने लेकर आई है और आरोपी के खिलाफ थाने में थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया गया है।