फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं पहले भी आई थी, तब भी जीते, फिर जीतेंगे श्याम सुंदर : शेफाली

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। कांटा लगा गाने की सिंगर शेफाली जरीवाला मंगलवार को मांट विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी श्याम सुंदर शर्मा के लिए वोट मांगने आईं। कहा कि मैं पहले भी वोट मांग चुकी हूं, तब जीते थे, फिर आई हूं, श्याम सुंदर शर्मा जीतकर नौंवी बार विधायक बनेंगे। जरीवाला को देखने के लिए युवकों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

श्री बृज कृषक इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी श्याम सुंदर ने कहा कि मांट क्षेत्र की जनता ही मेरा दल, जनता ही मेरा बल और जनता ही मेरी जज है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि स्कूल बंद कर दिए, बाजार बंद कर दिए, नौकरी बंद कर दी और देश बंद कर दिया। पिछली सरकार ने पुलिस की 100 नंबर चलाई थी। अब भाजपा ने उसे 112 कर दिया।
मैंने गांव-गांव विद्यालय, सड़क पानी बिजली आदि पहुंचाने का काम किया है। औहावा में यमुना पर पांटून पुल बनवाया। अब सरकोरिया पर भी शीघ्र पुल बनवाया जाएगा। युवाओं को जिले से बाहर पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़ता है। जिसके लिए विद्यालय खुलवाए।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना भइया, बदन सिंह, भानुप्रकाश वार्ष्णेय, महावीर स्वामी, कुलदीप लवानियां, प्रमोद लवानियां, सोहनलाल गुप्ता, दीपक शर्मा, भरत सिंह, रजनीश शर्मा, बौबी, योगेश प्रधान, राजू गुप्ता, दीपा गुप्ता, छेदालाल पाठक, बच्चू सिंह पूर्व प्रधान, भूपेंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें