फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिनभर उमस ने किया बेहाल, शाम को बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
मथुरा। कंकाली रोड पर धान की पौध रोपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। दो दिन के इंतजार के बाद बुधवार को शाम उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम पांच बजे से करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। ऐसे में वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

दिनभर वातावरण में नमी बनी रही, जिससे पसीना और चिपचिपाहट से लोग परेशान नजर आए। बुधवार दोपहर का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से राहत के लिए लोग पेय पदार्थों, नारियल पानी, लस्सी और शीतल पेय की दुकानों पर उमड़ते नजर आए।
शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। इसके बाद पांच बजे से छह बजे तक लगातार बारिश हुई। इससे एसबीआई चौराहे, नए बस स्टैंड, गोवर्धन चौराहे, पुराने बस स्टैंड, होलीगेट महोली रोड समेत कई जगह जलभराव हो गया। वाहनों का रफ्तार धीमी हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पुलिस कर्मियों ने आवागमन सुचारू किया। हालांकि रात तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। ऐसे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए एक घंटे की जगह करीब डेढ़ घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है।


24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का दावा हवा हवाई
निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के अधिकारियों के दावे भी हवा हवाई नजर आए। मंगलवार की रात 10 बजे से अधिकतर क्षेत्रों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि इसके बाद बिजली ट्रिपिंग से परेशानी रही। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग शटडाउन लेकर बिजली गुल करने में आमादा है। इस सप्ताह की बात करें तो मथुरा-वृंदावन में प्रतिदिन दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति कटौती होती है। 24 घंटे निर्बाध बिजली सिर्फ छलावा साबित हो रही है।


जलभराव पर कांग्रेसियों ने कंकाली रोड पर धान की पौध रोप जताया विरोध
स्मार्ट सिटी की बदहाल सड़कें और विभिन्न क्षेत्र में तेज बारिश में हुए जलभराव को लेकर कांग्रेसियों ने कंकाली रोड पर धान की पौध लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों व सांसद हेमा मालिनी पर निशाना साथा। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि यहां कि वर्तमान सांसद हेमामालिनी, कैबिनेट मंत्री और पांच विधायक होने के बाद भी मथुरा स्मार्ट सिटी न बनाकर नरक सिटी बना गया। भारतीय जनता पार्टी झूठ की एक प्राइमरी पाठशाला है। सभी पदाधिकारियों ने रोड पर जलभराव में धान की पौध रोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें