बलदेव छठ पर श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव में सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विशेष पंचामृत अभिषेक, श्रृंगार और हीरा-जवाहरात के दर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिर में समाज गायन, भजन, नफीरी वादन और नंदोत्सव का आयोजन हुआ, जबकि 108 वेदपाठी व विद्वानों ने श्री बलभद्र पाठ और हवन-यज्ञ किया।
श्रीदाऊजी महाराज का जन्मोत्सव बलदेव छठ पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब सुबह से ही उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव पर विशेष दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्री दाऊजी का विशेष पंचामृत स्नान व अभिषेक श्रृंगार हीरा जवाहरात के विशेष दर्शनों में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
नफीरी की धुन व भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। समाज गायन में सेवायत श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव के पदों का गायन किया। जन्मोत्सव की खुशी में श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ सुबह से शाम तक उमड़ती रहीं। नंदोत्सव में नारियल फल प्रसाद लुटाए गए। सभी श्रद्धालु चारों ओर उमड़े श्रद्धालुओं ने दृश्य को देख कर आनंदित हो गये। मंदिर में विशेष रूप से 108 वेद पाठी व विद्वानों ने श्री बलभद्र पाठ का आयोजन किया।
विशेष हवन यज्ञ किया गया। जिससे श्रद्धालु धन्य हो गये। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर में नफीरी वादन की धुन पर महिला व पुरुष युवतियां भजनों पर नाचते गाते हुए नजर आए। बोल श्री दाऊजी महाराज की जय जयकार बोल रेवती मैया की जय जयकार हुई। इस दौरान लगातार भीड़भाड़ उमड़ती रहीं।