फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन का बड़ा बाजार हॉट स्पॉट कर, किया सील

विज्ञापन
राया में हॉटस्पॉट एरिया को सील करते एसडीएम मांट। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन। कस्बा में चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए हॉटस्पॉट एरिया मुख्य बड़ा बाजार को बंद करा दिया है। कस्बा के बाजार के बंद होते ही लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। बाजार के आसपास घरों में रहने वाले लोग परेशान हैं। उनके घरों तक जरूरतमंद सामान भी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बड़ा बाजार के तीन मेडिकल स्टोर संचालकों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद दहशत फैल गई है। इसे लेकर प्रशासन ने बड़ा बाजार के कसाई पाड़ा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, कला भवन, मोदी खाना एरिया को सील कर दिया है। एरिया सील होते ही दुकानें बंद हो गई हैं। बंद दुकानों में दूध, मिठाई, कपड़ा, दवाई, सब्जी आदि शामिल हैं। नगर पंचायत प्रशासन को जरूरत का सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रूपेंद्र सिंह ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।
पिता-पुत्र की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट, एरिया सील
राया। रेलवे रोड पर पिता-पुत्र की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने रेलवे रोड को सील कर दिया। वहीं पिता-पुत्र को साइसोलेट कर दिया है। अन्य परिजनों को होम क्वांरटीन कर दिया है। पिछले दिनों मथुरा रोड पर कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई थी। संपर्क में आए लोगोें का परीक्षण किया गया। इसमें रेलवे रोड निवासी पिता-पुत्र की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आई है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा, ईओ अखिलेश दीक्षित ने रेलवे रोड को बैरियर लगा कर सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें