फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होटल की आईडी हैक करके उड़ाए 1,48,778 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। छटीकरा मार्ग स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न की गूगल माई बिजनेस प्रोफाइल हैक करके हैकर्स ने 1,48,778 लाख रुपये निकाल लिए। होटल प्रबंधन ने गूगल और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


होटल के महाप्रबंधक प्रशांत दुबे ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि 10 अगस्त 2025 को होटल की गूगल प्रोफाइल को हैक करके होटल के मोबाइल नंबर को हटाकर अपना नंबर जोड़ दिया। इसके बाद हैकर्स ने होटल के ग्राहकों से प्रतिनिधि बताकर एडवांस के नाम पर पैसे वसूले। महाप्रबंधक ने बताया कि 15 अगस्त को शिकायत के बाद प्रोफाइल दोबारा सक्रिय की गई और गूगल कॉल सेंटर से भरोसा दिलाया गया कि भविष्य में ऐसी घटना नहीं होगी।

31 अगस्त को दोबारा से प्रोफाइल हैक करके होटल का नंबर बदल दिया गया। होटल की गूगल माई बिजनेस प्रोफाइल उनके व्यापार का एक प्रमुख माध्यम है, जहां से देश-विदेश के अतिथि बुकिंग और जानकारी के लिए संपर्क करते हैं। आरोपी अब तक 1,48,778 लाख रुपये हड़प चुका है। यह आरोप भी लगाया गया है कि कई बार गूगल से संपर्क करने और बिल तक भेजने के बावजूद अब तक सही नंबर अपडेट नहीं किया गया है। अज्ञात नंबर और गूगल के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें