फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सरल सवालों से जागी पात्रता अंक हासिल करने की उम्मीद

विज्ञापन
बीएन पोद्दार कॉलेज परीक्षा केन्द्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। 
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का प्रश्नपत्र अधिकांश परीक्षार्थियों के लिए राहत लेकर आया। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों के अनुसार, गणित, हिंदी और विज्ञान के सवाल हल करने में आसान रहे। वहीं सामाजिक अध्ययन और बाल विकास एवं शिक्षण विधि के कुछ सवालों ने उलझा दिया। दो से तीन महीने की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस बार पात्रता अंक हासिल करने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन

इस बार प्रश्नपत्र में सरल विषयों ने परीक्षार्थियों को राहत दी। गणित, हिंदी और विज्ञान के खंड सामान्य रहे। व्याकरण और बुनियादी सिद्धांतों से जुड़े सवालों की संख्या अधिक रही। परीक्षार्थियों के अनुसार, प्रश्नपत्र को सामान्य बनाने की कोशिश की गई, जहां विषय-विशेष की गहराई के बजाय बुनियादी समझ को परखा गया। बाल विकास के सेक्शन में समावेशी शिक्षा और किशोरावस्था से जुड़े सवाल पूछे गए। हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में व्याकरण पर आधारित प्रश्नों की भरमार रही।
परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में 12 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन इनमें से 1702 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में जहां 86.016 फीसदी वहीं दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति का ग्राफ बढ़कर 87.15 फीसदी रहा। प्रथम पाली में 6343 अभ्यर्थी में से 5456 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 887 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह द्वितीय पाली में 6343 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5528 उपस्थित रहे, जबकि 815 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन



कड़ी चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा के लिए केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। सेंटर पर तैनात चेकिंग टीम ने परिचय पत्र देखा और मेटल डिटेक्टर से भी चेकिंग की गई। बायो मैट्रिक सत्यापन भी किया गया। सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन




क्या बोले परीक्षार्थी
पेपर काफी सरल था। अगर किसी ने भी दो-तीन महीने तैयारी की होगी, तो उसके लिए पासिंग मार्क्स लाना बड़ी बात नहीं है।- यशस्वी, आगरा

तैयारी के लिए समय थोड़ा कम मिला था, लेकिन फिर भी पेपर बहुत अच्छा गया। इस बार प्रश्न पत्र का स्तर काफी सरल था।- ऋषि, अलीगढ़

इस बार पैटर्न में सब कुछ जनरल कर दिया गया। सीडीपी और एसएसटी के सवाल समझने में काफी मुश्किल आ रही थी। - तनु, आगरा

बुनियादी सिद्धांतों से जुड़े सवालों की संख्या ठीक थी। पेपर ठीक रहा है। कुछ घुमावदार सवालों ने उलझाया भी था। - संध्या बाजपेई, आगरा


-

परीक्षा में पूछे गए कुछ सवाल
सवाल 1. पृथ्वी की सतह से सटी वायुमंडल की कौन सी परत में सांस लेने योग्य हवा होती है और मौसम संबंधी घटनाएं घटित होती हैं?
सवाल 2. 1510 ईस्वी में किस पुर्तगाली सैनिक ने गोवा पर कब्जा कर भारत में पुर्तगाली प्रभुत्व स्थापित किया था?
सवाल 3. सामान्य परिस्थितियों में, निम्नलिखित में से किस माध्यम में ध्वनि की गति सर्वाधिक होती है?
सवाल 4 . ईंट का जवाब पत्थर से देना मुहावरे का सही और सटीक अर्थ क्या है?
सवाल 5. मशहूर मनोवैज्ञानिक ज्यां प्याजे के अनुसार, किशोर किस रूप में सोचना शुरू करते हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें