फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड होंगे आधुनिक हथियारों से लैस: ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

Tue, 03 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सोमवार की शाम वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार काफी संजीदा है। अपराधों को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के होमगार्ड अब सुरक्षा के दृष्टिगत आधुनिक हथियारों से लैस होंगे। उन्होंने बताया कि होमगार्डों को इन आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उनसे पुलिस संबंधी सेवाएं भी ली जाएंगी।

इसके अलावा होमगार्डों की भर्ती की जाएगी। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने होमगार्डों को स्थायी नौकरियां देने पर कहा कि यह एक स्वयंसेवी संगठन है। इनको स्थायी करना संभव नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने साध्वी प्राची के बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनका संगठन कितने भी बच्चे पैदा करे उनकी वो जाने। सपा जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा, पवन पांडेय आदि ने उनका पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें